Spirit के लिए फैंस को करना होगा लंबा इंतजार, प्रभास की मूवी की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Prabhas movie Spirit poster: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी मूवी द राजा साब की वजह चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हो गया है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का नया पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Prabhas movie Spirit poster: साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी मूवी द राजा साब की वजह चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म द राजा साब रिलीज हुई। लोगों ने इस मूवी को कुछ खास पसंद नहीं किया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म द राजा साब कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। इस बीच साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का नया पोस्टर सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। 'स्पिरिट' के पोस्टर को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है प्रभास की मूवी 'स्पिरिट' के नए पोस्टर पर...

spirit (1)

pic credit- spirit movie

प्रभास की फिल्म स्पिरिट का पोस्टर रिलीज

साउथ के सुपरस्टार प्रभास अब डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ 'स्पिरिट' फिल्म में काम करने वाले हैं, जो फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस पैन-इंडिया फिल्म में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'स्पिरिट' का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। फिल्म अगले साल यानी 2027 में थिएटर में रिलीज होगी। 2027 सिनेमाप्रेमियों के लिए बहुत बड़ा साल बनने वाला है, क्योंकि एसएस राजामौली की 'वाराणसी' भी इसी साल मिड में रिलीज होगी, जिसमें महेश बाबू, पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रियंका चोपड़ा हैं।

End of Feed