Project K: प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म Project K को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रोजेक्ट के में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स ने कुछ समय पहले ही फिल्म का पोस्ट शेयर किया था। प्रोजेक्ट के के लिए प्रभास ने मोटी रकम ली है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के लिए प्रभास ने 150 करोड़ रुपये लिए है। अब इस खबर पर फिल्म की प्रोड्यूसर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
Prabhas (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Anil Kapoor की भतीजी Shanaya Kapoor का होगा धमाकेदार डेब्यू, साउथ की मूवीज में मचाएंगी तहलका
क्या प्रभास ने प्रोजेक्ट के लिए मोटी रकम!
फिल्म की प्रोड्यूसर प्रियंका दत्ता ने कहा कि ये संभव नहीं है। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। अक्सर लोग इस तरह की खबरों को बढ़ावा देते हैं।बॉलीवुड में ऐसा होना आम बात है। जब भी किसी एक्टर की कुछ फिल्में फ्लॉप होने लगती है तो इस तरह की खबरें आने लगती है। इस तरह की खबरों को तभी बढ़ावा मिलता है जब फिल्म के निर्माता इन बातों पर चुप्पी साध लेते हैं।
प्रोजेक्ट के 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक साइस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। प्रोजेक्ट के लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन चोटिल हो गए थे जिसके बाद फिल्म का काम रूक गया था। एक्टर अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर महाशिवरात्रि के खास मौके पर रिलीज किया था। फिल्म का पोस्टर काफी यूनिक है। फिल्म के रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास प्रोजेक्ट के अलावा सालार में नजर आएंगे।
