Shanaya Kapoor : बॉलीवुड स्टार संजय कपूर( Sanjay Kapoor) और महीप कपूर( Mahip Kapoor) की बेटी शनाया कपूर ( Shanaya Kapoor) पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। खबरें सामने आ रही थी कि एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'बेधड़क' में नजर आ सकती हैं। मना जा रहा था कि स्टार किड को लॉन्च करने वाले करण जौहर शनाया कपूर को लॉन्च करने की तैयारी में थे। लेकिन इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है कि अनिल कपूर( Anil Kapoor) की भतीजी शनाया कपूर बॉलीवुड नहीं बल्कि टॉलीवुड से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही है। एक्ट्रेस अगले साल साउथ स्टार मोहनलाल के साथ फिल्म 'वृषभ' में नजर आने वाली हैं।पैन इंडिया और ऑल्ट बालाजी के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म से शनाया अपने करियर को शुरू करने वाली है।इस फ़िल्म की घोषणा करते हुए एकता कपूर ने पोस्ट डाला है जिसमें लिखा है जय माता दी मोहनलाल के साथ काम करने को लेकर काफ़ी उत्साहित हूँ। फोटो में एकता कपूर के साथ एक्टर मोहनलाल और जितेन्दर भी नज़र आ रहे हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक शनाया कपूर पैन इंडिया और एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी के तहत बनी फ़िल्म 'वृषभ' से साउथ डेब्यू करने जा रही है। इस फ़िल्म को डायरेक्टर नंद किशोर प्रोड्यूस करने वाले हैं।फिल्म में शनाया के साथ साउथ सुपरस्टार मोहनलाल नजर आने वाले हैं।वृषभ फिल्म को अगले साल रिलीज किया जाएगा।फ़िल्म तमिल, तेलगू समेत पाँच भाषा में रिलीज होगी । फिल्म की बात करें तो यह एक फ़िक्शनल ड्रामा होगी जो एक्शन से भरपूर और जोरदार कहानी से बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
