बॉलीवुड

भूमि पेडनेकर डिनर डेट पर हुईं बॉयफ्रेंड संग स्पॉट, ट्विनिंग आउटफिट में नजर आया कपल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 7, 2023, 10:15 AM IST

भूमि पेडनेकर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ डिनर डेट पर गई थी। भूमि और यश ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए। कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल ने साथ में कोई पोज नहीं दिया। फैंस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शन्स दे रहे हैं।

Image

Bhumi Pednekar with rumoured boyfriend (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस हाल ही में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डिनर डेट पर निकली थी। भूमि के साथ उनकी बहन समीक्षा भी नजर आईं। भूमि और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की थाई स्लिट ड्रेस में नजर आ रही हैं।

भूमि पेडनेकर और यश कटारिया के रिलेशनशिप की खबरें तब सामने आई थी। जब एक्ट्रेस ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिस्पेशन पार्टी में मिस्ट्री मैन को किस किया था। यश कटारिया प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन है। यश बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अच्छे दोस्त है। इसके बाद से भूमि और यश के रिलेशनशिप की चर्चा है। भूमि और यश ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया है।

यश और भूमि साथ निकले डिनर पर

डिनर डेट पर यश और भूमि ट्विनिंग करते हुए नजर आए। कपल ने साथ में पोज नहीं दिया। भूमि ने पैपराजी को देखकर पोज दिया। डिनर पर भूमि के साथ उनकी बहन भी नजर आईं। भूमि की बहन कैजुअल आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थी। भूमि और यश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। यूजर्स वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

इससे पहले भी भूमि और यश साथ में नजर आए थे। भूमि और यश लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, भूमि के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस सुधीर मिश्रा की अफवाह में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस राजकुमार राव के साथ भीड़ में दिखाई दी थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article