Adipurush के पोस्टर पर मचा नया बवाल, मां सीता की मांग में नहीं दिखा सिंदूर तो भड़क गए फैंस

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 31, 2023, 09:51 AM IST

Adipurush Poster Controversy: सुपरस्टार प्रभाष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का नया पोस्टर बीते दिन रामनवमी के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर के बाद अब पोस्टर को लेकर भी नया बवाल खड़ा हो गया है। फैंस इस पोस्टर को देखकर मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष के नए पोस्टर पर खड़ा हुआ विवाद।
  • मां सीता के लुक पर फैंस ने जताई आपत्ति।
  • सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए फिल्म के मेकर्स।

Adipurush Poster Controversy: बाहुबली स्टार प्रभाष (Prabhas) और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का नया पोस्टर बीते दिन रामनवमी के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर के बाद अब पोस्टर को लेकर भी नया बवाल खड़ा हो गया है। फैंस इस पोस्टर को देखकर मेकर्स की क्लास लगा रहे हैं। फिल्म के टीजर में पहले फिल्म में रावण और हनुमान जी के लुक को लेकर फैंस ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद अब पोस्टर में मां सीता का लुक भी सुर्खियों में आ गया है। फिल्म के इस नए पोस्टर को देखने के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा आदिपुरुष के मेकर्स पर फूट गया है। इस पोस्टर में मां सीता की मांग में सिंदूर नहीं नजर आ रहा है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक नई कॉन्ट्रोवर्सी ने जन्म ले लिया है। आइए एक बार इस पोस्टर पर नजर डालते हैं।

Adipurush Poster Controversy

Adipurush Poster Controversy

मां सीता की मांग से सिंदूर गायब

हिन्दू रीति रिवाजों में सुहागन महिला के लिए सिंदूर को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। फिल्म आदिपुरुष, जिसे धार्मिक ग्रंथ रामायण पर बनाया जा रहा है। जिस वजह से फैंस ने मेकर्स से काफी उम्मीदें लगा रखी हैं। फिल्म के इस नए पोस्टर में मां सीता की मांग में सिंदूर नहीं नजर आ रहा है, जिसपर फैंस अपनी आपत्ति जता रहे हैं। बीते दिनों आदिपुरुष के टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म काफी कॉन्ट्रोवर्सी में रही थी। सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकोट करने का पूरा कैम्पेन भी चलाया गया था।

End of Feed