बॉलीवुड

Parineeti Chopda-Raghav Chadha के घर जल्द बजेंगी शादी की शहनाई, Harrdy Sandhu ने किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 31, 2023, 07:44 AM IST

Parineeti Chopda-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, इन दिनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। जब से दोनों एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। अब दोनों की शादी को लेकर हार्डी संधू ने बड़ा खुलासा किया है।

Image

Parineeti Chopra and Raghav Chadha

KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द शादी रचाएंगे राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा।
  • पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने किया बड़ा खुलासा।
  • दोनों का रिलेशन सुर्खियों में बना हुआ है।

Parineeti Chopda-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनियां के सामने आ गया है।इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके साथ ही खबर सामने आ रही हैं कि दोनों का रोका भी जल्द ही होने वाला है। चोपड़ा परिवार और चड्डा परिवार दोनों के रिश्ते को जल्द ही एक स्टेप आगे ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। अब दोनों की शादी को लेकर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने बड़ा खुलासा किया है। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा एक साथ फिल्म कोड नेम इंडिया में काम कर चुके हैं। परिणीति और राघव के रिलेशनशिप की पुष्टि करते हुए हार्डी ने साफ कर दिया है कि दोनों जल्द ही शादी भी रचाने वाले हैं।

जल्द शादी रचाएंगे राघव और परिणीति

राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए हार्डी संधू ने बताया, 'मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी। अपनी मूवी के टाइम पर भी हम शादी के बारे में बात करते थे तो परिणीति यही कहती थी कि वह तब ही शादी करेगी जब कोई अच्छा लड़का मिल जाएगा'

रोके की तैयारी में पूरा परिवार

इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार परिवार के एक करीबी दोस्त ने हमारे सहयोगी ई-टाइम्स को बताया, 'रोका जरूर हो रहा है और दोनों परिवार जल्द ही कोई डेट तय करने की कोशिश कर रहे हैं। वे ऐसी तारीख की तलाश कर रहे हैं जो अगले महीने की शुरुआत में हो।' सूत्र ने यह भी कहा कि चोपड़ा और चड्ढा परिवार दोनों के रिलेशनशिप को आगे की तैयारी में लगे हुए हैं। रोका करते ही दोनों के रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंटमेंट भी हो जाएगी। अभी तक दोनों में से किसी में भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article