Chandrayan 3 के सफल होने के बाद हाई बजट की वजह से ट्रोल हुई प्रभास की आदिपुरुष, यूजर्स बोले- साइंटिस्ट को दे देते...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 24, 2023, 01:19 PM IST

Adipurush Trolled Social Media: सोशल मीडिया पर प्रभास की आदिपुरुष जमकर ट्रोल हो रही है। लोग का कहना है कि इस फिल्म का बजट चंद्रयान 3 से ज्यादा था। मेकर्स ऐसी घटिया फिल्म बनाने से अच्छा तो ये पैसे साइंटिस्ट को दे देते। यूजर्स मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Adipurush Trolled Social Media: प्रभास (Prabhas) की आदिपुरुष (Adipurush) एक फिर सुर्खियों में है। फिल्म अपने खराब वीएफएक्स, डायलॉग्स और बजट को लेकर जमकर ट्रोल हुई थी। चंद्रयान 3 (Chandrayan 3) के सफल होने के बाद आदिपुरुष अपने बजट को लेकर जमकर ट्रोल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान 3 का बजट आदिपुरुष से काफी कम था। इस वजह से फिल्म के मेकर्स ट्रोल हो रहे है। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को फिल्म बनाने से अच्छा साइंटिस्ट को ये पैसे दे देने चाहिए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। वहीं, चंद्रयान का बजट 615 करोड़ था। आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वहीं, चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैडिंग करके इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। इस पल का हर भारतीय को बेसब्री से इंतजार था।

End of Feed