बॉलीवुड

King Of Kotha Advance Booking: दुलकर सलमान की एक्शन एंटरटेनर ने रिलीज से पहले कूटे 3 करोड़, लेगी बम्पर ओपनिंग

King Of Kotha Advance Booking Report: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाले दुलकर सलमान अपनी धमाकेदार मूवी 'किंग ऑफ कोठा' के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी हैं। खास बात तो यह है कि मूवी की एडवांस बुकिंग जोरों शोरों पर हो रही है।

Image

'किंग ऑफ कोठा' ने रिलीज से पहले की ताबड़तोड़ कमाई

King Of Kotha Advance Booking Report: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बनाने वाले दुलकर सलमान (Dulquer Salman) जल्द ही अपनी एक्शन एंटरटेनर मूवी 'किंग ऑफ कोठा' के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुके हैं। दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा' के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खास बात तो यह है कि मूवी की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों पर हो रही थी। इतना ही नहीं, 'किंग ऑफ कोठा' ने रिलीज से पहले ही अच्छी खासी कमाई कर ली है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि मूवी बंपर ओपनिंग करने वाली है।

दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की मूवी 'किंग ऑफ कोठा' गुरुवार को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुलकर सलमान की मूवी ने बुधवार को एडवांस बुकिंग के जरिए ही अच्छी खासी कमाई कर ली है। पहले दिन के लिए बड़ी मात्रा में 'किंग ऑफ कोठा' की बुकिंग हुई है। ऐसे में मूवी ने बुधवार को ही तीन करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। केवल मलयालम क्षेत्र में ही 'किंग ऑफ कोठा' ने 2.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं तेलुगू में 27 लाख रुपये और तमिल में 10 लाख रुपये की कमाई की।

बता दें कि दुलकर सलमान (Dulquer Salman) की 'किंग ऑफ कोठा' हिंदी और कन्नड़ वर्जन में भी रिलीज हो रही है। हालांकि इन दोनों भाषाओं में फिल्म की एडवांस बुकिंग खास मात्रा में नहीं हुई है। खबरों की मानें तो 'किंग ऑफ कोठा' मलायलम 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है और 8 करोड़ रुपये के साथ बंपर ओपनिंग कर सकती है। वहीं पूरे भारत में फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ रुपये हो सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article