बॉलीवुड

Chandrayan 3 के सफल होने के बाद हाई बजट की वजह से ट्रोल हुई प्रभास की आदिपुरुष, यूजर्स बोले- साइंटिस्ट को दे देते...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 24, 2023, 01:19 PM IST

Adipurush Trolled Social Media: सोशल मीडिया पर प्रभास की आदिपुरुष जमकर ट्रोल हो रही है। लोग का कहना है कि इस फिल्म का बजट चंद्रयान 3 से ज्यादा था। मेकर्स ऐसी घटिया फिल्म बनाने से अच्छा तो ये पैसे साइंटिस्ट को दे देते। यूजर्स मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Adipurush trolled Social media (credit pic: instagram)

Adipurush Trolled Social Media: प्रभास (Prabhas) की आदिपुरुष (Adipurush) एक फिर सुर्खियों में है। फिल्म अपने खराब वीएफएक्स, डायलॉग्स और बजट को लेकर जमकर ट्रोल हुई थी। चंद्रयान 3 (Chandrayan 3) के सफल होने के बाद आदिपुरुष अपने बजट को लेकर जमकर ट्रोल हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान 3 का बजट आदिपुरुष से काफी कम था। इस वजह से फिल्म के मेकर्स ट्रोल हो रहे है। यूजर्स का कहना है कि मेकर्स को फिल्म बनाने से अच्छा साइंटिस्ट को ये पैसे दे देने चाहिए थे।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। वहीं, चंद्रयान का बजट 615 करोड़ था। आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। वहीं, चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैडिंग करके इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। इस पल का हर भारतीय को बेसब्री से इंतजार था।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई आदिपुरुष

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, आदिपुरुष के 600 करोड़ इसरो के साइटिस्ट को दे देने चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, ये पैसे मेकर्स को चंद्रयान के लिए दे देने चाहिए थे। लोग इंटरनेट पर आदिपुरुष के फेल और चंद्रयान 3 के सफल होने पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। आदिपुरुष में प्रभास, कृति और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में प्रभास ने राम, कृति ने सीता और सैफ ने रावण का रोल प्ले किया था। फिल्म को लेकर जमकर विवाद हुआ था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article