Poonam Pandey Last Instagram Post before death: बॉलीवुड के कंट्रोवर्सी क्वीन पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 32 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। पूनम पांडे की जान सर्वाइकल कैंसर ने ली। पूनम पांडे की मृत्यु की खबर पर कोई भी भरोसा नहीं कर पा रहा है क्योंकि वो हमेशा हेल्दी नजर आती थीं। पूनम पांडे (Poonam Pandey Death News) ने मात्र 3 दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी, जिसमें वो हमेशा की तरह खुश और ग्लैमरस नजर आ रही थीं।
Poonam Pandey Death
पूनम पांडे के इस वीडियो पर फैंस ने भर-भरकर कमेंट किए थे और उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ की थी। पूनम पांडे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बैलेंस लाइफ के बारे में बात की थी। पूनम पांडे ने लिखा था, 'व्हाइट एंड ब्लैक... द यिन एंड द यांग, जिनकी वजह से मेरी जिंदगी बैलेंस है।' अगर आपको यिन और यांग के बारे में नहीं पता है तो बता दें कि ये एक चाइनीज फिलॉसफी है, जिसके माध्यम से बताया गया है कि जिंदगी को कैसे बैलेंस रखा जाए।
अदाकारा पूनम पांडे की मृत्यु की खबर पर एक्टिंग इंडस्ट्री की तरफ से रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। पूनम पांडे के दोस्त और टीवी के जाने-माने एक्टर करणवीर बोहरा ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है और कहा है कि वो दुआ कर रहे हैं कि पूनम पांडे की मृत्यु की खबर झूठी साबित हो। पूनम पांडे के फैंस भी सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और पूनम पांडे की मृत्यु की खबर पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।
