बॉलीवुड

Poonam Pandey Death: पूनम के निधन से Kangana Ranaut को लगा झटका, भारी मन से बोलीं- एक जवान महिला को...

Kangana Ranaut And Karanvir Bohra On Poonam Pandey Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लॉकअप स्टार पूनम पांडे का 32 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी झटका लगा है। उन्होंने भारी मन से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दी।

Image

पूनम पांडे के निधन से शोक में हैं कंगना रनौत

Kangana Ranaut Reaction On Poonam Pandey Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लॉकअप स्टार पूनम पांडे ने 32 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस बीते कई दिनों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। वहीं अपने होमटाउन यानी कानपुर में पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने आखिरी सांस ली। पूनम पांडे के निधन की पुष्टि खुद उनकी टीम ने भी की है। 'नशा' एक्ट्रेस के निधन से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भी झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूनम पांडे को श्रद्धांजली अर्पित की है। बता दें कि जिस लॉकअप में पूनम पांडे ने हाथ आजमाया था, कंगना रनौत उसकी होस्ट थीं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने पूनम पांडे (Poonam Pandey) के निधन पर शोक जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। कंगना रनौत ने निधन को लेकर लिखा, "ये बहुत ही दुखद है। एक जवान महिला को कैंसर के कारण खोना बहुत ही भयावह है। ओम शांति।" बता दें कि लॉकअप में भी कंगना रनौत ने पूनम पांडे का हर मौके पर साथ दिया था। पूनम पांडे ने एक एपिसोड में बॉटम टू में आने के बाद कहा था कि अगर वह बचती हैं तो अपनी टी-शर्ट उतार देंगी। इस बात के लिए पूनम पांडे पर जमकर सवाल खड़े हुए थे। लेकिन मामले पर कंगना रनौत उनके बचाव में उतरी थीं।

पूनम पांडे के निधन से शोक में हैं कंगना रनौत

पूनम पांडे के निधन से शोक में हैं कंगना रनौत

बता दें कि पूनम पांडे (Poonam Pandey) के निधन पर लोग अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस खबर को झूठ माना था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि पूनम पांडे का इंस्टाग्राम एकाउंट ही हैक हो गया है। पूनम पांडे की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने आज सुबह ही आखिरी सांसें लीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article