बॉलीवुड

Poonam Pandey Death: पूनम पांडे के निधन से सदमे में हैं लोग, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- यकीन नहीं हो रहा है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2024, 12:20 PM IST

Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस पूनम पांडे का सर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। एक्ट्रेस महज 32 साल की थीं। एक्ट्रेस की मौत की खबर को उनके मैनेजर ने कंफर्म किया है। एक्ट्रेस ने अपनी आखिरी सांसे अपने होमटाउन कानपुर में ली। एक्ट्रेस के निधन से फैंस सदमे में हैं।

Image

Poonam Pandey (credit pic: instagram)

Poonam Pandey Death: एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) कासर्वाइकल कैंसर से निधन हो गया है। एक्ट्रेस के निधन से फैंस सदमे में हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक्ट्रेस इस दुनिया में नहीं रही। पूनम के मैनेजर ने एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। एक्ट्रेस के मैनेजर ने बताया कि पूनम ने अपनी आखिरी सांसे कानपुर में अपने घर में ली। एक्ट्रेस की मौत से फैंस बेहद दुखी है। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें लिखा है, आज की सुबह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल और दुखद रही। हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर की वजह से खो दिया है। जो भी उनके संपर्क में आया था वो उनसे बहुत ही प्यार से मिला। इस दुखद घड़ी में हम निजता की मांग करते हैं।

सोशल मीडिया पर लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दूसरे यूजर ने लिखा, आरआईपी पूनम। तीसरे यूजर ने लिखा, मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया दुख

पूनम पांडे ने फिल्म नशा से साल 2013 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने हिंदी के अलावा भोजपुरी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में काम किया था। एक्ट्रेस ने साल 2020 में सैम बॉम्बे से शादी की थी। लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चली थी। एक्ट्रेस ने अपने पति पर घरेलु हिंसा का आरोप लगाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article