Poonam Pandey Death: पूनम के निधन से Kangana Ranaut को लगा झटका, भारी मन से बोलीं- एक जवान महिला को...

Kangana Ranaut And Karanvir Bohra On Poonam Pandey Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लॉकअप स्टार पूनम पांडे का 32 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसर के कारण निधन हो गया है। उनके निधन से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को भी झटका लगा है। उन्होंने भारी मन से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दी।

Kangana Ranaut Reaction On Poonam Pandey Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और लॉकअप स्टार पूनम पांडे ने 32 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस बीते कई दिनों से सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। वहीं अपने होमटाउन यानी कानपुर में पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने आखिरी सांस ली। पूनम पांडे के निधन की पुष्टि खुद उनकी टीम ने भी की है। 'नशा' एक्ट्रेस के निधन से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को भी झटका लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पूनम पांडे को श्रद्धांजली अर्पित की है। बता दें कि जिस लॉकअप में पूनम पांडे ने हाथ आजमाया था, कंगना रनौत उसकी होस्ट थीं।

End of Feed