बॉलीवुड

Exclusive: मार्केटिंग डायरेक्टर वरुण गुप्ता ने 4 दिन पहले की थी Poonam Pandey से मुलाकात, बोले- शॉक्ड हूं

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2024, 03:54 PM IST

Exclusive: पूनम पांडे के निधन से हर कोई हैरान है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी मौत हो गई है। एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से हुई है। एक्ट्रेस के निधन पर सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस के निधन पर बॉलीवुड के मार्केटिंग डायरेक्टर वरुण गुप्ता ने दी अपनी प्रतिक्रिया।

Image

Poonam Pandey and Varun Gupta (credit pic: instagram)

Exclusive: एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam Pandey) ने 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस की मौत हुई थी। एक्ट्रेस की मौत से लोग सदमे में हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है अभिनेत्री उनके बीच में नहीं रहीं। पूनम के करीबी दोस्त इस खबर से शॉक्ड है। एक्ट्रेस की मौत को उनके मैनेजर ने कंफर्म किया है। एक्ट्रेस के निधन के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रही हैं। इस लिस्ट में कंगना रनौत, मुनव्वर फारुकी, करणवीर बोहरा, अली गोनी, राखी सावंत तक का नाम शामिल है।

वरुण गुप्ता ने 4 दिन पहले की थी पूनम से बातचीत

बॉलीवुड फिल्म मार्केटिंग डायरेक्टर वरुण गुप्ता ने कहा कि उन्होंने 4 दिन पहले पूनम से बातचीत की थी। दोनों एक ही बिल्डिंग में रहते थे। डायरेक्टर ने कहा, यह चौंकाने वाला है। हम एक ही बिल्डिंग में रहते थे। मैंने पूनम से 4 दिन पहले निजी मामले में बातचीत की थी। इस खबर को जानने के बाद मैं पूनम के घर पर जाऊंगा।

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनके मैनेजर ने पोस्ट कर लिखा, आज की सुबह हमारे लिए बहुत ही मुश्किल और दुखद रही। हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम पांडे को सर्वाइकल कैंसर की वजह से खो दिया है। जो भी उनके संपर्क में आया था वो उनसे बहुत ही प्यार से मिला। इस दुखद घड़ी में आप लोग हमें प्राइवेसी दें। एक्ट्रेस ने साल 2013 में नशा फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article