Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: हिंदी बेल्ट में पीएस 1 का नहीं चला जादू, ऐश्वर्या राय की फिल्म ने 8वें दिन कमाए महज इतने करोड़

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:01 AM IST

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: ऐश्वर्या राय और विक्रम चियान की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को हिंंदी बेल्ट में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया है लेकिन हिंदी दर्शकों को ये नहीं पसंद आई है। फिल्म का हिंदी में बिजनेस ना के बराबर है।

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 7 : निर्देशक मणिरत्नम (Mani Ratnam) की फिल्म पोन्नियन सेल्वन -1 (PS-1) ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम की फिल्म ने अब तक 330 करोड़ रुपये कमाए हैं। 30 सितंबर को रिलीज हुई यह फिल्म तमिल और साउथ सिनेमा में सबसे अधिक कमाई कर रही है। एक तरफ यह तमिल और दूसरी भाषाओं में कमाई के रिकॉर्ड बना रही है, वहीं फिल्म पोन्नियन सेल्वन को हिंदी बेल्ट में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। फिल्म का हिंदी में बिजनेस ना के बराबर है।

Ponniyin Selvan 1 Box Office Collection Day 8: हिंदी बेल्ट में पीएस 1 का नहीं चला जादू, ऐश्वर्या राय की फिल्म ने 8वें दिन कमाए महज इतने करोड़

हिंदी में इस फिल्म की कमाई की बात करें तो पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 1.85 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 2.50 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 3.25 करोड़, चौथे दिन सोमवार को 1.40 करोड़, पांचवे दिन मंगलवार को 1.60 करोड़, छठवें दिन बुधवार को 2.55 करोड़, सातवें दिन 1.10 करोड़ रुपये कमाए। वहीं आठवें दिन भी फिल्म ने एक करोड़ के आसपास कमाई की है। इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई हिंदी में 15 करोड़ के आसपास ही है।

End of Feed