PM Narendra Modi on Pathan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) पर छिड़ा विवाद अब समाप्त हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अब शाहरुख खान की फिल्म के सपोर्ट में उतर आए हैं। पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को फिल्म पर बयान न देने की साफ-साफ नसीहत दी है। बीते एक महीने से शाहरुख खान की फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने जिस रंग की बिकीनी पहनी हुई है उसपर कई लोगों ने आपत्ति जताई और फिल्म को बायकॉट करना शुरू कर दिया। जिसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी के कई नेता फिल्म के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे, जिसके साथ ही सोशल मीडिया से लेकर देशभर के कई इलाकों में लोग फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
PM Narendra Modi on Pathan
नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को हड़काया
अब नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों से यह साफ तौर पर कह दिया है कि किसी भी तरह के विवादित बयान देनें से बचें, खासतौर पर किसी फिल्म के खिलाफ। अपने मंत्रिमंडल के साथ एक मीटिंग में प्रधानमंत्री मे कहा, 'आपके द्वारा दिए गए विवादित बयान से फिल्म के प्रोड्यूसर को काफी नुकसान हो रहा है। किसी भी तरह के विवादित बयान देने से बचना चाहिए, क्योंकि मीडिया उन बयान को दिखाती है, जिससे फिल्म के खिलाफ विरोध शुरू हो जाता है।' प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद अब संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पठान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अब समाप्त हो सकता है।
#Pathaan फ़िल्म रिलीज से पहले प्रधानमंत्री @narendramodi ने कहा है कि हम दिनभर काम करते हैं और कुछ लोग किसी फिल्म प… t.co/GSjrBSFuJk
— ANI (@ANI) Jan 17, 2023
#PathaanMovie t.co/K6zuoHp3Jr
— ANI (@ANI) Jan 17, 2023
#PathaanMovie #Pathaan_Dekhega_Hindustan Narendra Modi ji Has Advised The party Leaders To Refrain From Making An… t.co/Cpyx3Mtgb0
— ANI (@ANI) Jan 17, 2023
दुनिया झुकेगी मेरी जान, बस झुकाने वाला इंसान होना चाहिए न कि चाटुकार 🤣🤣#PathaanMovie #Pathaan #ShahRukhKhan𓀠 t.co/hwTJUjo8ME
— ANI (@ANI) Jan 17, 2023
पठान को मिलेगी जबरदस्त ओपनिंग
शाहरुख खान की फिल्म पठान इसी महीने 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। उम्मीद जताई जा रही है कि पठान को देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त ओपनिंग मिल सकती है। इसके साथ ही फिल्म को विदेशों में भी काफी प्यार मिल रहा है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
