बॉलीवुड

Murder Mubarak: अर्जुन कपूर की फिल्म में दिखेगा इस स्टारकिड का जलवा, टॉप की हीरोइन में शुमार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 18, 2023, 11:07 AM IST

Murder Mubarak: अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते (Kuttey) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। अब अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इस फिल्म के लिए अब एक स्टारकिड का नाम सामने आ रहा है।

Image

Arjun Kapoor Movie Murder Mubarak

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्जुन कपूर को एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार है।
  • एक्टर अब होमी अदजानिया की अगली फिल्म में नजर आएंगे।
    फिल्म में हीरोइन के नाम को लेकर भी सुर्खियां जारी हैं।
  • फिल्म में हीरोइन के नाम को लेकर भी सुर्खियां जारी हैं।

Murder Mubarak: अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते (Kuttey) बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है। अर्जुन कपूर और तब्बू स्टारर फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बेहद निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। इसके साथ ही अब अर्जुन कपूर अपने करियर की एक बड़ी हिट का इंतजार कर रहे हैं। जिसके साथ ही अब अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक (Murder Mubarak) की तैयारियों में लग गए हैं। होमी अदजानिया की इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर की कास्टिंग लगभग तय मानी जा रही है, इसके साथ ही अब फिल्म में हीरोइन के नाम की चर्चा भी तेज हो गई है। इस फिल्म के लिए अब एक और स्टारकिड का नाम सामने आ रहा है। होमी अदजानिया इस फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान के बारे में सोच रहे हैं। होमी अदजानिया अर्जुन कपूर और सारा अली खान को एक साथ इस फिल्म के लिए कास्ट करना चाहते हैं। आइए इस फिल्म पर आए अपडेट पर एक नजर डालते हैं।

सारा अली खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'होमी अदजानिया अपनी अपकमिंग फिल्म मर्डर मुबारक के लिए लीड एक्टर के तौर पर अर्जुन कपूर को कास्ट करना चाहते हैं, वहीं एक्ट्रेस के लिए सारा अली खान के बारे में सोच रहे हैं। फिल्म इस फिल्म को ऑन फ्लोर नहीं किया गया है। कास्टिंग को लेकर भी अबी सिर्फ चर्चाएं चल रही हैं और किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होने वाली है, जिसके लिए होमी अदजानिया काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।

मझदार में फंसा अर्जुन कपूर का करियर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म लगातार फ्लॉप हो रही हैं, एक के एक फ्लॉप के बाद अब अर्जुन कपूर को एक जबरदस्त हिट का इंतजार है। इस बीच अर्जुन कपूर और सारा अली खान की जोड़ी फैंस के लिए काफी नई होने वाली है। अब देखना होगा कि हॉरर कॉमेडी जॉनर की फिल्म मर्डर मुबारक एक बड़ी हिट साबित होगी या अर्जुन कपूर की बाकी फिल्मों की तरह बॉक्स ऑफिस पर फेल हो जाएगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article