KL Rahul-Athiya Shetty शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कपल की शादी 23 जनवरी 2023 को होगी। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस साल की सबसे बड़ी शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में बिजी है। पैपराजी अकाउंट ने के एल राहुल के घर के बाहर का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में घर के बाहर लाइटिंग नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शादी की तैयारियां सुनील शेट्टी के घर पर ही होगी। सुनील शेट्टी अपने बिल्डिंग के नौवे फ्लोर पर रहते हैं। शादी की तैयारियां इस बिल्डिंग के 13वें फ्लोर पर हो रही है।
सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्महाउस पर कपल सात फेरे लेगा। एक्टर के फॉर्महाउस को सजाया जा रहा है। दोनों परिवार इस शादी को लेकर काफी एक्साइटेड है। शादी के बारे में दोनों परिवार में से किसी ने भी अभी तक कुछ नहीं कहा है।
यहां देखें घर के सजावट की फोटो
शादी के लिए क्रिकेटर के एल राहुल का घर सज गया है। उनके घर पर लाइटिंग नजर आ रही है। क्रिकेटर के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

kl rahul
के एल राहुल और अथिया की लव स्टोरी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों जल्द ही अच्छे दोस्त बन गए थे। अथिया और के एल राहुल की दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों लंबे समय से एक - दूसरे को डेट कर रहे हैं। लव बर्ड्स अक्सर अपने सोशल मीडिया पर साथ में फोटो शेयर करते रहते हैं। के एल राहुल और अथिया अपने इंस्टाग्राम पर भले ही एक- दूसरे के साथ फोटो शेयर करते हैं। लेकिन कपल ने पब्लिक में अपने रिलेशनशिप को अभी तक एक्सेप्ट नहीं किया है। अथिया और राहुल की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।
