बॉलीवुड के स्टार एक्टर रणबीर कपूर फिल्म रामायण (Ramayana) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रामायण ने धमाल मचा दिया है। फिल्म जल्द ही 1700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने महाकाव्य रामायण को लेकर ऐसी बात कह दी है कि सभी लोग गदगद हो गए हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात... (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Orry ने Ananya Panday को गलत तरीके से किया टच? सोशल मीडिया पर मचा बवाल)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात (pic credit-instagram)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात
पीएम मोदी ने नई दिल्ली में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के साथ हुई साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, रामायण की कहानी फिल्मों और तकनीक के जरिए नई पीढ़ी तक पहुंच रही है। हम चाहते हैं कि भारत और नेपाल के युवा क्रिएटर्स अपनी विरासत को दुनियाभर में पहचान दिलाने के लिए नए और आधुनिक माध्यमों के साथ मिलकर काम करें। अगले वेव समिट में हम नेपाल के एक नए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करेंगे।' इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और नेपाल के पुराने सांस्कृतिक और धार्मिक रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम और माता सीता दोनों देशों की साझा आस्था और संस्कृति के प्रतीक हैं।
रामायण ने मचाया धमाल
बताते चलें कि बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर फिल्म रामायण लगातार बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। 18 वें दिन तक फिल्म की दुनियाभर की कमाई 1693 करोड़ रुपये हो चुकी है। अब जल्द ही फिल्म रामायण 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 2000 करोड़ी रामायण की कमाई पर सभी की नजरें टिकी हुई है। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी आराम से 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
