PM Narendra Modi ने Bhupen Hazarika को किया याद, 100वीं जयंती पर एक्स पर दी श्रद्धांजलि

PM Modi Remembers Bhupen Hazarika: डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भूपेन हजारिका के संगीत और असम के लिए उनके योगदान को याद किया।

PM Modi Remembers Bhupen Hazarika: दिग्गज सिंगर संगीतकार और फिल्म निर्माता डॉ. भूपेन हजारिका (Bhupen Hazarika) की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी डॉ. भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने याद किया कि कैसे भूपेन हजारिका की दमदार आवाज और संगीत में असम की आत्मा नजर आती थी और उन्होंने पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाया। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भूपेन हजारिका के बारे में क्या कहा...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Bigg Boss 20: काजी तौकीर संग तुलना पर भड़के Shalin Bhanot, ट्रोल्स पर बोले- मैं एक ही हूं...)

pm narendra modi remebers

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि (pic credit- twitter)

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लंबा चौड़ा ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने भूपेन हजारिका को श्रद्धांजलि पीएम मोदी ने भारतीय संगीत में उनके बड़े योगदान और असम व पूर्वोत्तर के साथ उनके गहरे जुड़ाव को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि भूपेन हजारिका की आवाज में असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना सुनाई देती थी। पीएम मोदी ने लिखा कि उनकी आवाज असम की आत्मा और पूर्वोत्तर की भावना को पूरे देश तक पहुंचाती थी। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भूपेन हजारिका ने अपने संगीत के जरिए लाखों लोगों के विचारों और भावनाओं को खूबसूरती से सामने रखा। उन्होंने कहा कि उनके गीतों में लोगों की भावनाओं और सोच की झलक मिलती थी और उनके गानों ने लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम किया।

End of Feed