PM नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड सेलेब्स हुए शामिल, शाहरुख से लेकर रजनीकांत तक ने लगाया चार चांद

Narendra Modi taking Oath As PM: नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण सामरोह में शाहरुख खान, रजनीकांत, अक्षय कुमार समेत कई सितारे शामिल हुए। शपथ ग्रहण सामरोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण सामरोह दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में हुआ। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलवाई। उनके साथ उनके मंत्रियों को भी गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी। नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद वो एकमात्र ऐसे नेता हैं जो अपने प्रत्येक कार्यकाल को पूरा करने के बाद शपथ ले रहे हैं। इस भव्य सामरोह में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी, विक्रांत मैसी, कंगना रनौत, रवीना टंडन समेत कई सितारे शामिल हुए।

इस सामरोह में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी भी शामिल हुए। शपथ समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। शाहरुख खान इस भव्य सामरोह में मुकेश अंबानी के साथ पहुंचे। एक्टर ने इसके बाद अपने दोस्त अक्षय कुमार से भी मुलाकात की।

End of Feed