बॉलीवुड

Varun Dhawan पर चढ़ा शरवरी वाघ की Munjya का फीवर, बोले- भेड़िया आपसे मिलना चाहता है...

शरवरी वाघ की मुंज्या दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। हॉरर कॉमेडी फिल्म में शरवरी के साथ मोना सिंह और अभय वर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की सक्सेस से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है। मुंज्या में वरुण ने भी कैमियो रोल प्ले किया है। एक्टर ने फिल्म में शरवरी वाघ की एक्टिंग की तारीफ की है।

Image

varun Dhawan (credit Pic: Instagram)

अभय वर्मा और शरवरी वाघ की फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में शरवरी, अभय के साथ मोना सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म में तीनों कलाकारों के काम को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आम लोगों से लेकर सेलेब्स पर भी मुंज्या का फीवर देखने को मिल रहा है। वरुण धवन ने मुंज्या की टीम को बधाई दी। एक्टर ने पूरी टीम को इस शानदार सक्सेस के लिए बधाई दी। फिल्म में वरुण की फिल्म भेड़िया का छोटा सा सीन है। एक्टर ने कैमियो रोल में चार चांद लगा दिया है।

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंज्या में अपने कैमियो का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वरुण भेड़िया के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, बड़ी सफलता के लिए मुंज्या की टीम को बधाई। भेड़िया आपसे मिलना चाहता है। जल्द ही मिलते हैं भाई। वरुण के इस पोस्ट ने जाहिर कर दिया कि वो भेड़िया 2 में नजर आएंगे। एक्टर के पोस्ट पर शरवरी ने कमेंट करते हुए लिखा, वीडी... हमारे मुंज्या के पागलपन में चार चांद लगाने के लिए आपका धन्यवाद। आप बहुत अच्छे हैं।

वरुण ने की मुंज्या की तारीफ

मुंज्या का निर्देशन आदित्य सारोपतदार ने किया है। मुंज्या को मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। इससे पहले मैडॉक स्त्री, रूही और भेड़िया जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुका है। मुंज्या ने पहले दिन 6.21 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ का बिजनेस किया है। दो दिनों में ही फिल्म ने 16 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article