Sonakshi Sinha to Marry Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी लव-लाइफ को लेकर काफी दिनों से चर्चा में हैं। सोनाक्षी सिन्हा का नाम वैसे तो कई सेलेब्स के साथ जुड़ा है लेकिन इस समय वो बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को डेट रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कई दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें भी सामने आई थीं। इस समय जो मीडिया रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके अनुसार सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की तारीख तय हो गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। सोनाक्षी सिन्हा के फैन्स अचानक उनकी शादी की तारीख सुनकर हैरान रह गए हैं। खबरों की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने रिश्ते को शादी के मंडप तक ले जाने का फैसला कर लिया है। दोनों ने अपनी शादी को लेकर अभी तक सार्वजनिक रूप से बात नहीं की है।
इंडियाटुडे.इन के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की शादी में उनकी हालिया रिलीज हुई वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के सभी कलाकार शामिल होंगे। शादी में करीबी दोस्तों के साथ-साथ परिवार के लोगों भी शामिल होंगे। सभी मेहमानों का ड्रेस कोड फॉर्मल होगा। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी मुंबई के बास्टियन में होगी। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा अपना 37वां जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
