BAFTA Awards: पीएम मोदी ने की फरहान अख्तर की फिल्म 'बूंग' की तारीफ, कहा- बेहद खुशी का पल है...'

PM Narendra Modi Congratulates Team Of Boong:मणिपुरी भाषा की फिल्म बूंग ने भारत को वैश्विक मंच पर पहुंचाया है। यह पहली भारतीय फिल्म बनी है जिसने BAFTA अवॉर्ड जीता है। इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म को बधाई दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

PM Narendra Modi Congratulates Team Of Boong: 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स की खूब चर्चा हो रही है। अवॉर्ड शो से एक के बाद एक वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे है। 79वें बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स से आलिया भट्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। आलिया भट्ट की इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ की जा रही है। बता दें कि मणिपुरी भाषा की फिल्म बूंग ने इस अवॉर्ड फंक्शन में भारत का नाम रोशन कर दिया। अब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मूवी को लेकर ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

boong film

pic credit- twitter/boong film

पीएम मोदी ने कही ये बात

मणिपुरी भाषा की फिल्म बूंग ने भारत को वैश्विक मंच पर पहुंचाया है। यह पहली भारतीय फिल्म बनी है जिसने BAFTA अवॉर्ड जीता है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद फिल्म को कई सम्मान और सराहना मिली है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म को बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, 'इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई। यह खासकर मणिपुर के लिए बहुत खुशी का पल है। यह हमारे देश की प्रतिभा को भी दिखाता है।' फिल्म का निर्देशन लक्ष्मीप्रिया देवी ने किया है और इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट, चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट और सूटेबल पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। अवॉर्ड लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में दिया गया, जहां निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी और प्रोड्यूसर रितेश सिद्धवानी, और फरहान अख्तर मौजूद थे।

End of Feed