बॉलीवुड

Exclusive: 'भूत बंगला' के पहले गाने में मिलेगी 'हरे राम हरे कृष्णा' वाली वाइब, एकता कपूर ने उठाया बड़ा कदम

  • Authored by: अभय
  • Updated Feb 23, 2026, 07:20 PM IST

Bhooth Bangla New Update: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला (Bhoot Bangla) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई हैं। Zoom की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में फिल्म भूत बंगला से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Image

Image Source: IMDb

Bhooth Bangla New Update: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म फिल्म भूत बंगला को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ महीने पहले फिल्म भूत बंगला का धांसू पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच फिल्म भूत बंगला को लेकर एक नया अपडेट सामने आ रहा है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के लिए एकता कपूर (Ektaa Kapoor) ने बड़ा योगदान दिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

एकता कपूर ने दिया अपना घर

अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई Zoom की रिपोर्ट है। Zoom की रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर अपनी फिल्म भूत बंगला के पहले प्रमोशनल गाने का लॉन्च अपने घर पर करने वाली हैं। ये फिल्म के बड़े प्रमोशन की शुरुआत होगी। गाने में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पूरी एनर्जी के साथ डांस करते दिखेंगे। ये गाना पुराने 'हरे राम हरे कृष्णा' वाले वाइब को वापस लाएगा और अक्षय की पुरानी वाली मस्ती दिखाएगा। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म भूत बंगला का इंतजार कर रहे हैं फैंस खुशी से झूम उठे।

कब रिलीज होगी भूल बंगला?

प्रियदर्शन (Priyadarshan) के डायरेक्शन में बन रही अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला इसी साल यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तबू (Tabu), वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi), परेश रावल (Paresh Rawal), राजपाल यादव (Rajpal Yadav), असरानी (Asrani), मिथिला पालकर (Mithila Palkar), जिशू सेंगुप्ता (Jisshu Sengupta, मनोज तिवारी (Manoj Tiwari), राजेश शर्मा (Rajesh Sharma) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म भूत बंगला को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article