Payal Rohatgi का Imran Khan पर तीखा हमला, बोलीं, 'जॉबलेस एक्टर्स को...'

Payal Rohatagi Slams Imran Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने इमरान खान के मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रोटेस्ट में शामिल होने की आलोचना की है।

Payal Rohatagi Slams Imran Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने इस बार बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान पर निशाना साधा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए प्रोटेस्ट में इमरान खान शामिल हुए थे। इस प्रोटेस्ट में शामिल होने पर पायल ने इमरान खान की आलोचना की। उन्होंने अभिनेता के तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया और उन्हें 'जॉबलेस एक्टर' बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीति की सही जानकारी नहीं है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: धीमी पड़ी Ajay Devgn स्टारर की रफ्तार, इतने करोड़ हुई कमाई)

Payal Rohatagi Slams Imran Khan

इमरान खान पर भड़कीं पायल रोहतगी (Pic Credit: Instagram)

इमरान खान पर भड़कीं पायल रोहतगी

हाल ही में एक न्यूज एजेंसी के बार करते हुए पागल रोहतगी ने इमरान खान के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर सवाल उठाए हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि इमरान को यह पता होना चाहिए क्योंकि वो इंडियन सिटीजन नहीं हैं। उन्हें ऐसे मामलों में शामिल होने से पहले नियमों की जानकारी होनी चाहिए। पायल ने आगे कहा कि इमरान खान अमेरिकी नागरिक हैं और भारत में रहकर काम कर रहे हैं। उन्होंने अभिनेता की नागरिकता और भारत में उनकी स्थिति को लेकर भी कमेंट किया। हालांकि पायल ने यह भी कहा कि उनका यह बयान पर्सनल तौर पर है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Nayyi Navelli vs Prahaar Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर किसका चलेगा जादू? इतना होगा कलेक्शन)

पायल रोहतगी ने अपने बयान में यह भी कहा कि ऐसे कई कलाकार है, जिनके पास काम नहीं है और मीडिया में फेम पाने के लिए वो प्रोटेस्ट का हिस्सा बनाते हैं। उनका मानना है कि जब किसी प्रदर्शन को कवर करने के लिए मीडिया पहुंचती है, तो कुछ कलाकार भी वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं ताकि वो भी फेमस हो सकें।

End of Feed