'मैंने कोई पहाड़ नहीं खा लिया...' डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं Patralekhaa का फूटा गुस्सा

Patralekhaa latest Post: हाल ही में एक्ट्रेस पत्रलेखा का वीडियो सामने आया था, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे। इस बीच पत्रलेखा ने ट्रोल्स को तगड़ा जवाब दिया है।

Patralekhaa latest Post: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) की वाइफ और एक्ट्रेस पत्रलेखा (Patralekhaa) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस पत्रलेखा हाल में ही डिलिवरी के बाद पहली बार स्पॉट हुई थी। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने अपने कैमरों में कैद किया। वीडियो वायरल होने के बाद लगातार एक्ट्रेस को उनके बढ़ते वजन के लिए ट्रोल किया जा रहा था। इस बीच पत्रलेखा का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर लोग दंग रह गए हैं। (ये भी पढ़ें-राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, कपल ने पोस्ट शेयर कर दी फैन्स को खुशखबरी)

Patralekhaa  post

डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं पत्रलेखा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

डिलीवरी के बाद ट्रोल हुईं पत्रलेखा का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

पत्रलेखा का फूटा गुस्सा

अभिनेत्री और प्रोड्यूसर पत्रलेखा ने शुक्रवार को पैपाराजी पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाया। उनके एक वीडियो पर एक पैपराजी पेज ने विवादित कैप्शन लिखा था, 'क्या हो गया तुम्हें।' इसके बाद पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा, 'मेरे साथ क्या हुआ है? मैंने अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है! हां, मेरा वजन बढ़ा है, जो आपको असामान्य लग रहा है।' उन्होंने आगे बताया कि वजन बढ़ना गर्भावस्था का स्वाभाविक हिस्सा है और उन्होंने दो फिल्में प्रोड्यूस करते हुए बच्चे को जन्म दिया है। 'मैंने कोई पहाड़ नहीं खाया है। अगर मैं चाहती तो इस तरह नहीं होती। कृपया थोड़ी दया दिखाएं।'

End of Feed