बॉलीवुड

Aditi Rao Hydari ने पति सिद्धार्थ के बर्थडे को बनाया खास, शेयर की रोमांटिक फोटोज

Aditi Rao Hydari Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी के पति सिद्धार्थ का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर अदिति राव हैदरी ने अपने पति के साथ फोटोज शेयर की है, जो कि वायरल हो रही है।

Image

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ को किया विश (pic credit-instagram)

Aditi Rao Hydari Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) और सिद्धार्थ (Siddharth) की जोड़ी फैंस की फेवरेट है। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। आज एक्टर सिद्धार्थ का जन्मदिन है, इस खास मौके पर सभी लोग सिद्धार्थ को विश कर रहे हैं। इस बीच अदिति राव हैदरी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को देखकर लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ की शादी को हुए एक साल, पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर एक्ट्रेस ने बताए अपने खास नाम)

aditiraohydari

अदिति राव ने पति सिद्धार्थ के बर्थडे को बनाया खास (pic credit-instagram)

अदिति राव ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए अदिति ने अपने पति सिद्धार्थ पर प्यार लुटाया है। अदिति ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो उस लड़के को, जो सूरज को अपने हाथों में लेकर मेरे लिए चमकाता है! तुम्हारे सपनों को और हम दोनों को और ज्यादा ताकत मिले।' अदिति राव हैदरी के इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ हमेशा खुश रहो।' दूसरे यूजर ने लिखा, अदिति और सिद्धार्थ की जोड़ी हिट है।'

अदिति राव और सिद्धार्थ की शादी

बताते चलें कि अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 16 सितंबर 2024 को तेलंगाना के वनापर्थी में एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी रचाई। 'महा समुद्रम' फिल्म की शूटिंग के दौरान नजदीक आने के बाद, दोनों ने करीब 3 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उन्होंने अपनी शादी की खबर को सीक्रेट रखा और बाद में तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। अदिति राव हैदरी अपनी बेइंतहा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं। अदिति राव हैदरी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article