Rajkummar Rao- Patralekha First Baby: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राजकुमार राव से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब राजकुमार राव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राजकुमार राव अब पापा बन गए हैं। एक्ट्रेस और राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा (Patralekha) ने एक प्यारी सी बेटी की जन्म दिया है। इस खबर के सामने आने के बाद पत्रलेखा और राजकुमार राव के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।
Image Source: Rajkummar Rao Instagram
वेडिंग एनिवर्सरी पर हुआ बेटी की जन्म
पत्रलेखा और राजकुमार राव एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं पत्रलेखा और राजकुमार राव की बेटी है जिसने कपल के घर आज यानी 15 नवंबर को जन्म लिया है। बेटी होने की जानकारी पत्रलेखा और राजकुमार राव
अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर के दी है। इस इस खबर के सामने आने के बाद पत्रलेखा और राजकुमार राव खुशी से झूम उठे। आपको बता दे कि आज पत्रलेखा और राजकुमार राव की चौथी वेडिंग एनिवर्सरी भी है। कपल की शादी 15 नवंबर 2021 को हुई थी। तो चलिए अब बिना देर किए देखते हैं पत्रलेखा और राजकुमार राव की क्यूट पोस्ट जो खूब वायरल हो रही है।
Image Source: Rajkummar Rao Instagram
स्टार्स और फैंस ने दी बधाई
पत्रलेखा और राजकुमार राव को पैरेंट्स बनने पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी बधाई देते नजर आए। पत्रलेखा और राजकुमार राव की पोस्ट पर कमेंट कर लोगों ने खूब प्यार लुटाया है। पत्रलेखा और राजकुमार राव की पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लोगों ने कपल को बधाई दी। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने लिखा, 'बधाई ब्रो, फैमिली ग्रो कर रही', तो वहीं भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) कहा, 'सुपर खुश, बेबी गर्ल वेलकम।' इन स्टार्स के अलावा विक्की कौशल (Vicky Kaushal), कृति सेनन (Kriti Sanon) और वरुण धवन (Varun Dhawan) भी कपल को बधाई देते दिखे। पत्रलेखा और राजकुमार राव के पैरेंट्स पर आप कपल को कैसे बधाई दे रहे है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
