Pati Patni Aur Woh 2 के सेट पर क्रू मेंबर्स के साथ हुई मारपीट, सारा अली खान-आयुष्मान खुराना के बीच हुई बहस!!

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 29, 2025, 10:54 AM IST

Pati Patni Aur Woh 2 Crew Beaten Up By Local: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की लीड रोल वाली फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Pati Patni Aur Woh 2 Crew Beaten Up By Local: बॉलीवुड फिल्म पति पत्नी और वो 2 (Pati Patni Aur Woh 2) की शूटिंग शुरू होते ही विवादों में घिर गई है। फिल्म पति पत्नी और वो 2 के शूटिंग सेट का एक वीडियो सामने आया है। प्रयागराज में फिल्म की शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट की जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खबर है कि एक कार सीन की शूटिंग के दौरान क्रू और स्थानीय लोगों के बीच बहस हो गई जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में तीन लोग एक क्रू मेंबर को पीटते दिख रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स चिंता जाहीर करते हुए नजर आ रहे हैं।

Pati Patni Aur Woh 2 Crew Beaten Up By Local

Image Source: Reddit

सारा और आयुष्मान खुराना की बीच हुई बहस

इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) कार के अंदर बहस करते नजर आए। आयुष्मान खुराना हाथ के इशारों से कुछ समझाते दिखे जबकि सारा गुस्से में कार से बाहर निकल गईं। हालांकि माना जा रहा है कि ये असल झगड़ा नहीं, बल्कि फिल्म का सीन था। सेट से लीक हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है।

End of Feed