Pati Patni aur Woh 2: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इस समय कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। उनकी कई मूवीज लाइनअप में है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म चंदू चैंपियन की सफलता के बाद, उन्होंने अपनी एक्टिंग से सभी को दंग कर दिया है। अब उन्होंने एक नए प्रोजेक्ट को साइन कर लिया है, जो उनके दिल के बेहद करीब है। खबरें सामने आ रही हैं कि कार्तिक ने साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पति पत्नी और वो के सीक्वल के लिए हामी भर दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।
पति पत्नी और वो के सीक्वल में कार्तिक दोबारा आएंगे नजर
प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा है कि सीक्वल की स्क्रिप्ट पहले ही लॉक हो चुकी है, और कार्तिक छोटे शहर के साधारण व्यक्ति के रूप में अपनी भूमिका को फिर से निभाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। कार्तिक को पति पत्नी और वो 2 की स्क्रिप्ट पसंद आई और जैसे ही उन्होंने हां किया वैसे ही मेकर्स ने भी मूवी को शुरू करने का फैसला कर दिया है।
एक्टर के बिजी शेड्यूल और कई फिल्मों की लाइनअप को देखते हुए, मेकर्स ने अब कार्तिक की डेट ले ली हैं। एक बार जब कार्तिक भूल भुलैया 3 की शूटिंग पूरी कर लेंगे, तो पति पत्नी और वो 2 की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
