बॉलीवुड

Shah Rukh का करियर बनाने के बाद Salman Khan की जिंदगी संवारेंगे Siddharth Anand !! हाथ लगा ये दमदार प्रोजेक्ट

Siddharth Anand Next With Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सलमान खान के हाथ अब सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की नई मूवी लग गई है।

Image

Sidharth Anand and Salman Khan

Siddharth Anand Next With Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के इस समय अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लाइन लगती जा रही है। अभिनेता के पास इस समय साउथ डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस की 'सिकंदर' (Sikandar) है। इस मूवी की शूटिंग मुंबई में जोरों शोरों से चल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने फिल्म का एक सीन 35 हजार फिट की उंचाई पर शूटि किया था। 'सिकंदर' मिलने के बाद अब सलमान खान को खबरें है कि सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की नेक्स्ट एक्शन-थ्रिलर में नजर आ सकते हैं। कई लोगों को लग रहा था कि ये स्पाई यूनिवर्स की नेक्स्ट होगी लेकिन ऐसा नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ आनंद इन दिनों 7 फिल्मों पर एक साथ काम कर रहे हैं। इन मूवीज में से एक सिद्धार्थ आनंद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ करने वाले हैं। यह फिल्म एक स्टैंड अलोन होगी। हालांकि फिल्म कब शुरू की जाएगी इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। बता दें सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी आखिरी मूवी 'फाइटर' थी, जिसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन को लीड रोल में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धांसू कमाई की थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एआर मुरुगादास की 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म में प्रतीक बब्बर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सलमान खान के पास करण जौहर की 'द बुल' भी है। फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करने जा रहे हैं। इस मूवी की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article