Pathan Starrer Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) 25 जनवरी 2023 को रिलीज होनी है। फिल्म की रिलीज में अब केवल दो दिनों से कम का ही समय बचा है। इस बीच रविवार को शाहरुख खान अपने घर मन्नत की बालकनी में नजर आए। आधी रात को शाहरुख ने अपने फैंस को सरप्राईज दिया है। मन्नत के बाहर खड़े लाखों फैंस से मिलने के लिए शाहरुख अचानक बालकनी में आ गए। जो फैंस के लिए काफी हैरान करने वाला था। जिसके बाद अब इंटरनेट पर शाहरुख खान की फैंस के साथ इस मुलाकात की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें शाहरुख के घर के बाहर खड़े लाखों फैंस एक्टर पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं, वहीं शाहरुख खान भी अपने आइकॉनिक पोज में फैंस पर प्यार बरसा रहे हैं। शाहरुख खान ने इस पर एक ट्वीट भी किया है।
Shah Rukh Khan outside Mannat
शाहरुख खान ने दिया फैंस का सरप्राईज
शाहरुख खान बीते दिन रविवार को अचानक मन्नक की बालकनी में आ गए और फैंस की तरह हाथ हिलाने लगे, उन्हें फ्लाइंग किस देते नजर आए और अपने आइकॉनिग पोज से भी फैंस का दिल लूटते नजर आए हैं। इस बीच शाहरुख खान ने एक ट्वीट करते हुए लिखा, 'रविवार की इस शानदार शाम के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद, मुझे माफ करना, पर मुझे आशा है कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली है। पठान के लिए अपनी टिकट बुक कर लें, अब आप सभी से वहीं मुलाकात होगी..'
Thank you for a lovely Sunday evening… sorry but I hope ki laal gaadi waalon ne apni kursi ki peti baandh li thhi.… t.co/qDAv8Ygsfv
— ANI (@ANI) Jan 22, 2023
King Khan does his signature pose as the sea of love outside Mannat cheers in excitement ♥️🔥 #ShahRukhKhan… t.co/PPZAqzNXc2
— ANI (@ANI) Jan 22, 2023
LATEST : Video of King Khan waving to the sea of love at Mannat 🔥♥️ #ShahRukhKhan #Pathaan #PathaanAt6AM… t.co/U3XxYKsuRJ
— ANI (@ANI) Jan 22, 2023
शनिवार को फैन ने की थी शिकायत
इससे पहले शनिवार को #AskSRK में शाहरुख खान के एक फैन ने मन्नत के बाहर अपनी सैल्फी ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम कब से इंतजार कर रहे हैं आप बाहर क्यों नहीं आ रहे हैं।' जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा था, 'आलस आ रहा है यार, बेड पर लेटा हुआ हूं..'।
जिसके बाद अब रविवार को इस तरह शाहरुख खान का बालकनी में आकर फैंस को सरप्राईज देना, वहां मौजूद लोगों के लिए काफी लाजवाब एक्सपीरियंस रहा है।
