LIVE

Pathan Box Office Collection Day 5 Live Updates: शाहरुख खान की पठान ने 5 दिनों में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Pathan Box Office Collection Day 5 Live Updates: शाहरुख खान की पठान ने 5 दिनों में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा
Pathan Box Office Collection Day 5 Live Updates: शाहरुख खान की पठान ने 5 दिनों में पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Pathan Box Office Collection Day 5, Pathan Movie Total Box Office Collection Worldwide in Hindi LIVE Updates: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathan) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान के पांचवे दिन यानी रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। इस बीच खबर है कि पठान का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60-62 करोड़ रुपये के बीच रहने वाला है।

Pathan Box Office CollectionPathan Movie Review

जिसके साथ ही फिल्म पठान ने केवल 5 दिनों के भीतर ही 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। शाहरुख खान की फिल्म ने एक बड़ा कीर्तिमान हांसिल कर लिया है। इससे पहले कोई बॉलीवुड फिल्म 5 दिनों के भीतर 500 करोड़ी नहीं बन पाई है। YRF के स्पाईयूनिवर्स की फिल्म पठान को लॉन्ग वीकेंड का भी जबरदस्त फायदा मिला है। रविवार को भी फिल्म के ज्यादातर शो हाउसफुल ही रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म पठान ने रिलीज के 5वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

JAN 30, 2023 18:02 IST

पठान की शूटिंग के दौरान अंडर कॉन्फिडेंट थे शाहरुख खान

शाहरुख खान ने पठान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ऐसा नहीं है कि वो अंडर कॉन्फिडेंट नहीं होते हैं। पठान की शूटिंग के दौरान वो भी परेशान थे लेकिन उनके साथ काम करने वाले सभी लोगों के दिलों में यह बात थी कि पठान शाहरुख खान के लिए अच्छी बनानी है। किंग खान ने उनके लिए मेहनत करने वाले और दुआएं मांगने वाले लोगों के लिए शुक्रिया कहा।
JAN 30, 2023 17:55 IST

पठान प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगे शाहरुख खान के लिए नारे

फिल्म पठान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे शाहरुख खान के उत्साहित फैंस ने खूब नारेबाजी की। फैंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 'देश की शान शाहरुख खान' के नारे लगाए। शाहरुख खान ने अपने फैंस को हाथ जोड़कर शुक्रिया कहा।
JAN 30, 2023 17:52 IST

जॉन अब्राहम बोले, शाहरुख सबसे बड़े एक्शन स्टार

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने पठान की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वो अब तक अपने आपको सबसे बड़ा एक्शन स्टार मानते थे लेकिन अब उन्हें लगने लगा है कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं। जॉन ने पठान को सुपरहिट बनाने के लिए अपने फैंस को शुक्रिया कहा है।
JAN 30, 2023 17:32 IST

शाहरुख खान की पठान ने छठे दिन दर्ज कराई 16 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने छठे दिन की शुरुआत शानदार अंदाज से की है। फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर 16 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि फिल्म पठान छठे दिन भी धांसू आंकड़े दर्ज कराएगी और हाईएस्ट फर्स्ट मंडे ग्रोसर का खिताब अपने नाम कर लेगी।
JAN 30, 2023 15:48 IST

शाहरुख खान के फैन ने थिएटर में उड़ाए रुपये

JAN 30, 2023 15:48 IST

लोगों ने शाहरुख खान को बताया 'प्यार का मसीहा'

JAN 30, 2023 15:47 IST

इंडोनेशिया में लड़कियों ने पठाने के गाने पर किया ग्रुप डांस, वीडियो वायरल

JAN 30, 2023 15:47 IST

थिएटर के बाहर लगे 'लव यू शाहरुख खान' के नारे

JAN 30, 2023 15:46 IST

सहारनपुर में पठान की धुन पर झूमे फैंस, थिएटर से सामने आया वीडियो

JAN 30, 2023 14:59 IST

Pathan Box Office Collection: अब तक पठान ने कितने कमाए?

Shah Rukh Khan की फिल्म पठान ने अब तक इंडिया में करीब 282 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जबकि वर्ल्ड वाइड फिल्म ने 542 करोड़ का बिजनेस किया है।
JAN 30, 2023 14:13 IST

Pathan Box Office Collection: 5वें दिन कमाए 542 करोड़

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के 5वें दिन तक वर्ल्ड वाइड कुल 542 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
JAN 30, 2023 13:39 IST

Pathan Box Office: भाईजान को पछाड़ा

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने पहले वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में सलमान खान की फिल्म सुल्तान को भी पीछे छोड़ दिया है। सुल्तान ने 180 करोड़ वहीं पठान ने पहले वीकेंड पर 282 करोड़ का बिजनेस किया है।
JAN 30, 2023 13:16 IST

Pathan Box Office Collection: वीकेंड पर कमाए सबसे ज्यादा रुपये

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के पहले वीकेंड पर 282 करोड़ रुपये कमा कर सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
JAN 30, 2023 12:46 IST

Pathan Box Office Collection Day 5: भारत में कमाए इतने करोड़

शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) ने रिलीज के 5वें दिन केवल भारत में ही हिंदी भाषा में 60-62 करोड़ का बिजनेस किया है।
JAN 30, 2023 12:12 IST

Pathan Box Office Collection: इन फिल्मों को पछाड़ा

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने सबसे तेज 500 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, इस मामले में फिल्म बाहुबली 2 और KGF 2 को भी पीछे छोड़ दिया है।
JAN 30, 2023 11:31 IST

Pathan Box Office Collection Day 5: पांचवे दिन कमाए इतने करोड़

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के पांचवे दिन यानी रविवार को 60-62 करोड़ रुपये कमाए हैं।
JAN 30, 2023 11:01 IST

Pathaan Box Office Collection Day 5: पठान ने रचा इतिहास

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज 5 दिनों के भीतर ही इतिहास रच दिया है। 5 दिनों के अंदर 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पठान पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।
JAN 30, 2023 10:21 IST

Pathan Box Office Collection Day 5: 5वें दिन कमाए 62 करोड़

शुरुआती बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख खान की फिल्म पठान ने रिलीज के 5वें दिन 62 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
JAN 30, 2023 09:52 IST

Pathan Box Office Record: पठान तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड

JAN 30, 2023 09:51 IST

Pathaan Box Office: सुर्खियों में पठान

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों को लेकर शाहरुख खान की फिल्म पठान जमकर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन तक 429 करोड़ की कमाई कर ली थी।