बॉलीवुड

Pathan Box Office Collection Day 5: पांच दिन में 500 करोड़ पार, शाहरुख खान की पठान ने रचा इतिहास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 30, 2023, 02:16 PM IST

Pathan Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म पठान का बॉक्स ऑफिस पर जादू बरकरार है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया है। अब फिल्म के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े देख हर कोई दंग रह गया है। पठान स्टार कास्ट दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी जमकर सुर्खियों में हैं।

Image

Pathan box office Collection Day 5

KEY HIGHLIGHTS
  • फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका।
  • रिलीज के पांचवे दिन पठान ने पार किए 500 करोड़।
  • शाहरुख खान ने बड़े पर्दे पर दमदार वापसी की है।

Pathan Box Office Collection Day 5: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathan) का बॉक्स ऑफिस पर कमाल जारी है। फिल्म पठान को 25 जनवरी को रिलीज किया गया है, रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। पठान को बॉक्स की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जा रहा है। पठान के रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस (Pathan Box Office Collection) पर धमाका मचा दिया है। अब फिल्म के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े देख हर कोई दंग रह गया है। पठान में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) भी जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को YRF प्रोडक्शन ने बनाया है, स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के कैमियो की भी जमकर चर्चा हो रही है। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि रिलीज के पांच दिनों के अंदर ही फिल्म ने 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

5 दिन में कमाए 500 करोड़

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म पठान के पांचवे दिन यानी रविवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। इस बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पठान का 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60-62 करोड़ रुपये के बीच रहने वाला है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पठान ने केवल 5 दिनों तक 542 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। जिसके साथ ही फिल्म ने एक बड़ा कीर्तिमान हांसिल कर लिया है। इससे पहले किसी बॉलीवुड फिल्म को फैंस का इतना प्यार नहीं मिला है।

शाहरुख खान बने बॉक्स ऑफिस किंग

पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस किंग बन गए हैं। फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानि शनिवार तक वर्ल्ड वाइड 429 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं 5वें दिन यह आंकड़ा 500 करोड़ के भी पार हो गया है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में पठान के ज्यादातर शो हाउसपुल जा रहे हैं। फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का भी जबरदस्त फायदा मिला है।

बता दें कि फिल्म में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की जमकर सराहना की जा रही है। फिल्म का क्लाईमैक्स भी दर्शकों को पसंद आ रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article