Pathan Day 14 Box Office: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की हालिया रिलीज मूवी पठान अपने दूसरे हफ्ते में भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में 14 दिनों का सफर पूरा कर लिया है और कई सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले हैं। फिल्म पठान ने सिनेमाघरों में बम्पर ओपनिंग दर्ज कराई थी, जिसके दम पर इसकी कमाई 450 करोड़ के पार पहुंचने वाली है। फिल्म पठान ने अपने 14वें दिन 7.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पठान के हिन्दी वर्जन ने 14 दिनों में 430.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जल्द ही फिल्म पठान केजीएफ 2 हिन्दी को धूल चटाकर हिन्दी सिनेमा की दूसरी सबसे कमाऊ मूवी का खिताब अपने नाम कर लेगी। फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में कैसे आंकड़े दर्ज कराए हैं आप नीचे देख सकते हैं:
Pathan Day 14 Box Office: KGF 2 को धूल चटाने को तैयार शाहरुख खान की पठान, 14 दिनों में बटोरे इतने करोड़ रुपये
शुक्रवार: 13.50 करोड़ रुपये
शनिवार: 22.50 करोड़ रुपये
रविवार: 27.50 करोड़ रुपये
सोमवार: 8.25 करोड़ रुपये
मंगलवार: 7.50 करोड़ रुपये
#Pathaan will cross *lifetime biz* of #KGF2 #Hindi [2nd highest] today [Wed]… Big question: Will #Pathaan surpass… t.co/xWh3ntDqcX
— ANI (@ANI) Feb 8, 2023
साउथ में परफॉर्म नहीं कर पा रही शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण की पठान
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की पठान हिन्दी दर्शकों के बीच जमकर धमाल मचा रही है लेकिन इसके साउथ वर्जन्स अच्छा कारोबार करने में असफल हैं। फिल्म पठान ने साउथ में केवल 15.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। यशराज बैनर ने पठान को तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया था। अगर पठान की हिन्दी, तमिल और तेलुगू वर्जन्स की कमाई को जोड़ दिया जाए तो इसने भारत में 14 दिनों के अंदर 446.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
#Pathaan #Tamil + #Telugu [Week 2]: Fri 50 lacs, Sat 75 lacs, Sun 1 cr, Mon 30 lacs, Tue 25 lacs. Total: ₹ 15.95 cr… t.co/kOtTZjvAOc
— ANI (@ANI) Feb 8, 2023
शाहरुख खान की सबसे सफल मूवी बनी पठान
पठान शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की सबसे सफल मूवी बनकर उभरी है। इससे पहले इनकी किसी भी फिल्म ने सिनेमाघरों में इतना शानदार कारोबार नहीं किया है। शाहरुख खान लम्बे वक्त से एक सफल मूवी के लिए तड़प रहे थे, जो उन्हें पठान के रूप में मिल गई है।
