बॉलीवुड

Kiara Advani को दुल्हन बनाकर गदगद हुईं Sidharth Malhotra की मम्मी, बोलीं 'मेरे घर लक्ष्मी आई...'

Sidharth mom First Reaction after Wedding: बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मां ने जैसलमेर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की और कहा कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के रूप में उनके घर लक्ष्मी आई है। सिद्धार्थ की मां कुछ देर पहले ही कियारा को जैसलमेर से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं।

Image

Kiara Advani को दुल्हन बनाकर गदगद हुईं Sidharth Malhotra की मम्मी, बोलीं 'मेरे घर लक्ष्मी आई...'

Sidharth mom First Reaction after Wedding: बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) कुछ देर पहले ही अपनी पत्नी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) को जैसलमेर एयरपोर्ट से लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने चुनिंदा घरवालों की उपस्थिति में कियारा आडवाणी संग शादी रचाई है। सिड-कियारा की शादी में इनके घरवालों के साथ-साथ कुछ बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी मौजूद थे। जब सिद्धार्थ कियारा को लेकर दिल्ली निकल रहे थे, तब उनकी मां भी उनके साथ थीं। सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ने जैसलमेर एयरपोर्ट पर मौजूद मीडिया से बात की और कियारा की जमकर तारीफ की। सिद्धार्थ की मां ने अपनी बहू कियारा आडवाणी को लक्ष्मी बताया, जिस दौरान उनके चेहरे की चमक साफ-साफ देखी जा सकती थी।

सिद्धार्थ की मां ने कियारा को बताया "घर की लक्ष्मी"

जब सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां जैसलमेर एयरपोर्ट के अंदर जा रही थीं, तब मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की। मीडिया ने उनसे पूछा कि वो अपनी नई नवेली बहू के बारे में क्या बोलना चाहेंगी? सिद्धार्थ की मां ने मीडिया को जवाब देते हुए कहा, 'मेरे घर में लक्ष्मी आई है।' जैसलमेर एयरपोर्ट पर काफी सारी भीड़ थी, जिस कारण सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां ज्यादा बात नहीं कर पायीं लेकिन उनके चेहरे की खुशी उनके दिल का हाल बयान कर रही थी। आप सिद्धार्थ की मां का खूबसूरत वीडियो नीचे देख सकते हैं...

सिद्धार्थ-कियारा दिल्ली-मुंबई दोनों जगह रखेंगे रिसेप्शन

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का रिसेप्शन दिल्ली और मुंबई दोनों शहरों में होगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के रहने वाले हैं, जिस कारण वो अपने रिश्तेदारों को दिल्ली में दावत देंगे और कियारा आडवाणी मुंबई की रहने वाली हैं, जिस कारण वो उन्हें वहां पर दावत देंगी। इसके अलावा कियारा-सिड के इंडस्ट्री में भी काफी सारे दोस्त हैं, जिन्हें मुंबई में ही दावत मिलेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article