बॉलीवुड

Mrs. Malhotra का शादी के बाद सामने आया फर्स्ट लुक, पति सिद्धार्थ संग हाथों में हाथ डालकर दिए पोज

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 8, 2023, 10:20 PM IST

Mrs malhotra First look after wedding: न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज ही जैसलमेर से दिल्ली आए हैं। दोनों ने जैसलमेर से उड़ान भरने के लिए एक प्राइवेट जेट लिया। अब खबरें हैं कि दिल्ली में 9 फरवरी, 2023 को एक रिसेप्शन आयोजित होने जा रहा है।

Image

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

sidharth malhotra and kiara advani first public appearance: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में कपल की ड्रीम वेडिंग हुई। सात फेरों के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि कुछ ही समय में वायरल हो गई हैं। अब दोनों पति-पत्नी हैं और उनके प्रशंसकों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। सेलेब्स के फैन्स ने उन्हें मिस्टर और मिसेज मल्होत्रा के रूप में बुलाना शुरू कर दिया है। फैन्स ट्विटर पर इसी तरह से कपल को पुकार रहे हैं। साथ ही मिसेज मल्होत्रा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी हैं।

कियारा और सिद्धार्थ की फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस

इस बीच अब कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा का शादी के बाद फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आखिरकार सिड और कियारा ने शादी के बाद पब्लिक अपीयरेंस दी है। पहली बार दोनों दिल्ली में साथ-साथ नजर आए। इस दौरान न्यूली मैरिड कपल बेहद खूबसूरत लगा। कियारा के चेहरे पर नई दुल्हन वाला ग्लो साफ दिख रहा है। कपल अपनी शादी से बेहद खुश है और उनके चेहरों पर इसकी झलक साफ दिख रही है।

कियारा का होगा गृहप्रवेश

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज ही जैसलमेर से दिल्ली आए हैं। दोनों ने जैसलमेर से उड़ान भरने के लिए एक प्राइवेट जेट लिया। दिल्ली सिद्धार्थ का होमटाउन है और यहीं सभी अपनों के लिए 9 फरवरी, 2023 को एक रिसेप्शन आयोजित होने जा रहा है। साथ ही नई दुल्हन कियारा के अपने नए घर में प्रवेश करते ही कुछ जरूरी रस्में होने वाली हैं।

आपको बता दें, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी में मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़े पहने थे। जहां दुल्हन ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा चुना था तो वहीं दूल्हे राजा सफेद और सुनहरे रंग की शेरवानी में खूबसूरत लग रहे थे।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article