Pathan become Shah Rukh Khan biggest opener: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने पहले दिन सिनेमाघरों से 55 करोड़ रुपये की कमाई की है। पठान (Pathaan) की कमाई देखकर ट्रेड पंडितों के बीच में खुशी की लहर है क्योंकि बॉलीवुड की फिल्मों लम्बे वक्त से फ्लॉप साबित हो रही थीं। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने पिछले 9 सालों से कोई ब्लॉकबस्टर मूवी नहीं दी थी, जिस कारण पठान जैसी मूवी की उनको काफी लम्बे वक्त से दरकार थी। फिल्म पठान ने किंग खान के साथ-साथ उनके फैंस में भी खुशी बिखेर दी है।
Pathan Box Office Record: पठान की आंधी में उड़ गई हैप्पी न्यू ईयर, शाहरुख की फिल्म ने ध्वस्त किया 9 साल पुराना रिकॉर्ड
पठान बनी शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर
अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई करके सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। अब पठान शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर बन गई है। फिल्म पठान से पहले यह खिताब फराह खान द्वारा डायरेक्ट की गई हैप्पी न्यू ईयर के नाम था। हैप्पी न्यू ईयर लगभग 9 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में 44 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हैप्पी न्यू ईयर के बाद से ही शाहरुख खान एक हिट मूवी के लिए तरस रहे थे, जो सूखा पूरे 9 सालों के बाद खत्म हुआ है। 9 सालों के बाद शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है, जिस कारण उनके पक्के फैंस में खुशी का माहौल है।
यशराज की भी बिगेस्ट ओपनर बनी पठान
पठान ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाकर शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसके साथ-साथ यह मूवी यशराज बैनर की भी बिगेस्ट ओपनर बन गई है। फिल्म ने यशराज बैनर की सबसे बड़ी ओपनर ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान को पछाड़ दिया है। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के बाद यशराज की कोई भी मूवी 50 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन पार करने में नाकामयाब रही। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान ने तोड़ा है।
