बॉलीवुड

शाहरुख खान की Pathaan बनी YRF की सबसे बड़ी ओपनर, तोड़ा ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का भी रिकॉर्ड

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 26, 2023, 04:33 PM IST

pathaan breaks yash raj films thugs of hindostan opening day record: पठान, यशराज बैनर की अब तक की फिल्मों में सबसे बड़ी फर्स्ड डे कलेक्शन करने वाली मूवी बन चुकी है। अब तक आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के नाम पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड था।

Image

pathaan Films Records

pathaan becomes yash raj films biggest opener: शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पठान अनाउंसमेंट के बाद से ही खूब सुर्खियों में है। अब शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। ट्रेड पंडितों की बात सही निकली है और 'पठान' ने पहले दिन ही ऐतिहासिक कमाई कर डाली है। अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने पहले दिन 55 करोड़ रुपये की कमाई करके सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। जी हां, इसी के साथ अब पठान अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।

शाहरुख खान की बिगेस्ट ओपनर फिल्म पठान ने अपने पहले दिन के कलेक्शन के साथ ही कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ना सिर्फ ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है बल्कि ये यशराज बैनर की अब तक की फिल्मों में सबसे बड़ी फर्स्ड डे कलेक्शन करने वाली मूवी बन चुकी है। अब तक आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के नाम पहले दिन पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड था। फिल्म ने पहले ही दिन पर 52 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन अब शाहरुख खान की फिल्म पठान ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यशराज बैनर की सबसे बड़ी ओपनर बनने का टाइटल अपने नाम कर लिया है। पठान ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को पछाड़ते हुए पहले ही दिन 57 करोड़ रुपए कमाए हैं।

इसी तरह शाहरुख खान की फिल्म पठान ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के अलावा 'वॉर', 'केजीएफ' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बात अगर शाहरुख की ही आखिरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की करें तो पठान से पहले यह खिताब हैप्पी न्यू ईयर के नाम था। फराह खान द्वारा डायरेक्ट की गई हैप्पी न्यू ईयर लगभग 9 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसने सिनेमाघरों में 44 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। लेकिन अब शाहरुख ने अपनी ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article