Pathan Release: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक लंबे समय बाद फिल्म पठान से सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने जा रहे हैं। शाहरुख की यह फिल्म रिलीज से पहले सोशल मीडिया समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाए (Pathan Released) हुए है। आखिरकार आज किंग खान के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। कुछ ही देर में फिल्म थिएटर्स में गदर मचाने (Pathan Review) वाली है। एक तरफ फिल्मी जगत में जहां इस फिल्म को लेकर चर्चा है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Kartik) ने ट्वीट कर फिल्म के सफलता की कामना की है। दिनेश कार्तिक फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड के शाहरुख खान की यह फिल्म सभी सफलता के लिए हकदार है, क्योंकि अभिनेता चार साल से अधिक समय बाद पर्दे पर वापसी कर रह हैं।
बता दें कार्तिक आर्यन 2018 से 2021 तक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। वह उस टीम का एक अहम हिस्सा थे, जो 2021 में फाइनल में पहुंची थी। इस मैच में कार्तिक अपने दमदार प्रदर्शन से छा गए थे।
साल 2018 में आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो के बाद शाहरुख लंबे समय बाद सिल्वर स्क्रीन स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। यही कारण है कि फैंस फिल्म पठीन को लेकर अधिक उत्साहित हैं। कुछ ही देर में आप थिएटर्स में इस फिल्म का आनंद ले सकेंगे। बता दें फिल्म पठान एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दर्शकों को शाहरुख खान का नया अवतार देखने को मिलेगा।
एडवांस बुकिंग को लेकर रचा इतिहास
फिल्म के क्रेज का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि, पठान ने हिंदी सिनेमा जगत के सभी फिल्मों के एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिनेमा जगत के ट्रेड बिजनेस की जानकारी देने वाली वेबसाइट Scanik की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो, सोमवार रात 11 बजकर 30 मिनट तक पठान के फर्स्ट शो के लिए लिए करीब 8 लाख 5 हजार 915 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें हिंदी वर्जन में करीब 768,959 टिकट शामिल हैं। इसकेअलावा तेलुगु वर्जन के टिकटों की बुकिंग सबसे ज्यादा हुई है। वहीं कल यानी 26 जनवरी राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण एडवांस बुकिंग की संख्या 4 लाख ज्यादा है।
