Pathaan Day 12 Box Office Collection: शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी, पठान ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

Pathaan Day 12 Box Office Collection: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पठान (Pathan) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म पठान ने 10 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार करके शाहरुख खान की हाईएस्ट ग्रोसर का खिताब अपने नाम कर लिया है। शाहरुख खान की किसी फिल्म ने पठान जैसी कमाई नहीं की है।

Pathaan Day 12 Box Office Collection: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर पठान को सिनेमाघरों में 10 दिन हो चुके हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई पठान ने पहले वीक की तरह ही दूसरे वीकेंड में भी ताबड़तोड़ कमाई की है और ट्रेड एक्सपर्ट्स का दिल जीत लिया है। फिल्म पठान लगातार बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है और दूसरे वीकेंड में भी फिल्म ने यह सिलसिला जारी रहा। फिल्म पठान ने दूसरे वीकेंड की कमाई की मदद से 400 करोड़ का आंकाड़ पार कर लिया है। फिल्म के हिन्दी वर्जन ने 10 दिनों में 414.50 करोड़ रुपये की कमाई पूरी कर ली है। अगर इसमें साउथ वर्जन्स की कमाई जोड़ दी जाए तो पठान की अब तक की कुल कमाई 429.90 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Pathaan Day 12 Box Office Collection: शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी, पठान ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

Pathaan Day 12 Box Office Collection: शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी, पठान ने पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा

जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ही ट्वीट करके लोगों को इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म पठान दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर छा चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है और इसकी रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। तरण आदर्श के अनुसार, 'पठान की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड में 63.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो शानदार है। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 13.50 करोड़ रुपये, शनिवार के दिन 22.50 करोड़ रुपये और रविवार को 27.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। दूसरे वीकेंड की कमाई की मदद से पठान के हिन्दी वर्जन ने 414.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।'

End of Feed