Sonu Nigam Pathaan Controversy: बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) अपने बयानों को लेकर कई बार विवादों में घिर जाते हैं। इन्ही विवादों से बचने के लिए शायद अब सोनू निगम से कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। योगी आदित्यनाथ फिल्म नोएडा फिल्मसिटी प्रोजेक्ट के चलते दो दिन की मुंबई यात्रा पर गए हुए हैं। योगी ने इस यात्रा में सोनू निगम, सुनील शेट्टी, बोनी कपूर, जैकी श्रॉफ और कई बॉलीवुड स्टार से मुलाकात की है। इस मुलाकत के बाद सोनू निगन से जब पूछा गया कि वह बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर क्या कहना चाहते हैं तो उन्होंने इस पर कुछ भी कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर खड़े हुए विवादों पर भी चुप्पी साधने का फैसला किया है। उन्होंने बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के पक्ष में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। सोनू निगम ने लोगों के नाम एक मैसेज दिया है कि हमें बस सिर झुका कर चलता रहना चाहिए।
Sonu nigam on Pathaan Controversy
पठान विवाद पर साधी चुप्पी
जब सोनू निगम से पूछा गया कि पठान विवाद पर उनकी क्या राय है तो उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा, 'मुझे इन टुच्ची चीजों पर कोई कमेंट नहीं करना है, वैसे भी मेरे बोलने से जब कोई फर्क ही नहीं पड़ने वाला है तो भला में बयान देने से भी क्या फायदा है। मैं उन लोगों से बात भी क्यों करू जो कुछ समझना ही नहीं चाहता है। मैं तो बस यही करना चाहूंगा कि आर्टिस्ट और लोगों दोनों को अपना सिर झुका कर चलता रहता ही रहना चाहिए।'
पठान पर विवाद क्यों?
शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म के गाने बेशरम रंग को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बेशरम रंग गाने में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है जिसके लेकर अब लोग आपत्ति जता रहे हैं।
