KRK on Pathaan Controversy: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग मूवी पठान (Pathaan) का पहला गाना बेशरम रंग रिलीज किया था, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हॉट मूव्स करती दिख रही थीं। कई लोग दीपिका पादुकोण हॉटनेस झेल नहीं पाए और इस गाने का विरोध करने लगे। विरोध करते-करते कई लोग सीमाएं पार बैठे और शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने लगे। शाहरुख खान का विरोध कई दफा हुआ है लेकिन कभी भी उन्हें एक गाने के लिए जान से मारने की धमकी नहीं मिली है। शाहरुख खान के फैंस ऐसे लोगों से काफी नाराज हैं, जो एक गाने के लिए उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Shah Rukh Khan को जान से मारने की धमकी देने वालों पर भड़के KRK,
कमाल आर खान (KRK) भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, जो जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ हैं। कमाल आर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ऐसे लोगों पर गुस्सा उतारा है और कहा है कि जो लोग शाहरुख खान को ऐसी धमकियां दे रहे हैं, उनमें किंग खान को छूने का भी दम नहीं है। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'जो लोग शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, वो पागल हैं। विरोध कीजिए लेकिन हद में रहकर! और वैसे भी तुम लुक्खों की औकात नहीं शाहरुख खान का बाल भी बाँका करने की!'
All those people are idiots, who are threatening #SRK for his life. विरोध कीजिए लेकिन हद में रहकर! और वैसे भी तुम… t.co/ia4jSBzUma
— ANI (@ANI) Dec 21, 2022
कमाल आर खान पिछले काफी समय से शाहरुख खान का विरोध करते आ रहे हैं, जिस कारण उनकी तरफ से ऐसा ट्वीट आना कई लोगों को चौंका रहा है। कमाल आर खान का ऐसा ट्वीट देखकर लोग बोल रहे हैं कि वो पठान का अच्छा रिव्यू देने वाले हैं, जिस कारण अभी से माहौल बना रहे हैं। हालांकि हम जानकारी दे दें कि केआरके ने काफी वक्त पहले ट्वीट करके शाहरुख खान को सलाह दी थी कि वो अपनी फिल्म पठान का टाइटल चेंज कर दें तभी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर चलेगी। इन दिनों देश में जैसा माहौल है, उसे देखते हुए पठान टाइटल ठीक नहीं है।
