Pathaan box office collection day 17: 500 करोड़ी होने से चंद कदम दूर खड़ी है Shah Rukh Khan की एक्शन एंटरटेनर

Pathaan box office collection day 17: अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) सिनेमाघरों में लगातार अच्छा कारोबार कर रही है। फिल्म पठान ने 17वें दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसकी मदद से यह 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि पठान इस वीकेंड 500 करोड़ी हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
शाहरुख खान के करियर की सबसे सफल मूवी साबित हुई पठान
पठान जल्द ही पार कर जाएगी 500 करोड़ का आंकड़ा
यशराज बैनर की सबसे सफल मूवी साबित हुई पठान

Pathaan box office collection day 17: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर पठान ने सिनेमाघरों में 17 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर ने पहले दिन से ही शानदार आंकड़े दर्ज कराना शुरू कर दिए थे, जो सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म पठान ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 16 दिनों में 442.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली थी। अगर बात 17वें दिन की करें तो इसने अपने खाते में लगभग 6 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जिसकी मदद से इसकी कुल कमाई 463.95 करोड़ रुपये हो गई है।

Pathaan box office collection day 17: 500 करोड़ी होने से चंद कदम दूर खड़ी है Shah Rukh Khan की एक्शन एंटरटेनर

Pathaan box office collection day 17: 500 करोड़ी होने से चंद कदम दूर खड़ी है Shah Rukh Khan की एक्शन एंटरटेनर

जल्द ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी पठान

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज मूवी अपने तीसरे वीकेंड में कदम रख चुकी है। पठान के सामने इस वीकेंड कोई नई मूवी नहीं है, जिस कारण ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि किंग खान की मूवी इस वीकेंड भी जमकर कमाई करेगी। ट्रेड पंडितों की खबरों की मानें तो फिल्म पठान इस वीकेंड 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। पठान यशराज बैनर की पहली मूवी है, जो 500 करोड़ रुपये की कमाई करने को तैयार है। इससे पहले यशराज बैनर की किसी फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर इतना शानदार कारोबार नहीं किया है।

End of Feed