बॉलीवुड

Parveen Babi Biopic: Urvashi Rautela का पत्ता काटकर Tripti Dimri के लगा लगी फिल्म? सामने आया नया अपडेट

Parveen Babi Biopic: दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी की जिंदगी काफी विवादों में रही थी। उनकी मौत ने भी सभी को हैरान कर दिया था। इस बीच बीते कुछ समय से उनकी बायोपिक को लेकर बात हो रही है। एक्ट्रेस की बायोपिक के लिए अब तृप्ति डिमरी का नाम सामने आ रहा है।

Image

Tripti Dimri in Parveen Babi's Biopic

Tripti Dimri in Parveen Babi Biopic: भारतीय फिल्ममेकर दिवंगत बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी की जिंदगी पर फिल्म बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। बीते कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही है कि उनकी मूवी पर काम चल रहा है। फिल्म में पहले एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की कास्टिंग की खबरें सामने आ रही थी, जिसके बाद फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे। पर अब उनकी बायोपिक को लेकर नई अपडेट सामने आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में अब एनिमल फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की एंट्री हो गई है।

मेकर्स ने इस फिल्म को तृप्ति को ऑफर कर दिया है और उर्वशी रौतेला की टिकट कट गई है। लेखिका करिश्मा उपाध्याय द्वारा लिखित उनकी जीवनी, परवीन बाबी: ए लाइफ कई सालों से लोगों को मानसिक स्वास्थ्य पर बातचीत करने के लिए प्रेरित कर रही है। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार अब इस फिल्म पर भी जल्द ही काम शुरू होने वाला है।

फिल्मफेयर के सोर्स के अनुसार इस फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए तृप्ति डिमरी से बातचीत चल रही है। हालांकि चीजें अभी तय नहीं हुई हैं, लेकिन हमारे सोर्स को भरोसा है कि परवीन बाबी पर इस रही बायोपिक में लीड रोल निभाने के लिए तृप्ति ही पहली पसंद हैं। निर्माताओं ने बाकी एक्ट्रेस को लेकर भी विचार किया है, पर अब वह तृप्ति को ही कास्ट करना चाहते हैं। एक्ट्रेस की पॉप्यूलैरिटी को देखते हुए परवीन बॉबी की बायोपिक के लिए वह एक पर्फेक्ट च्वाइज भी हो सकती हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article