बॉलीवुड

Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के बीच खत्म हुई झगड़े की आग? फैंस से मिलकर अमिताभ बच्चन बोले- 'ये प्यार एक कर्ज है..'

Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की शादीशुदा जिंदगी में शायद सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स इसी ओर इशारा कर रही हैं। अब अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट शेयर करते हुए प्यार के कर्ज की बात की है।

Image

Amitabh Bachchan meet fans amid Aishwarya-Abhishek Divorce Rumors

Did Amitabh Bachchan Reacts to Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की फैन फॉलोइंग का कोई जवाब नहीं है। सदी के महानायक को दुनियाभर में प्यार किया जाता है। कल्कि में अपनी दमदार परफॉर्मेंस के बाद अब एक्टर कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन की शूटिंग भी शुरू कर चुके हैं। इस बीच वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर के परिवार में अनबन की खबरों लगातार सामने आ रही हैं। खबरे हैं कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है और दोनों एक दूसरे से अलग रहने लगे हैं।

अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल

वहीं जया बच्चन और ऐश्वर्या के रिश्ते में भी खटास की खबरों ने सुर्खियां बटोरी हैं। पर अभी तक बच्चन परिवार के किसी भी सदस्य ने इसपर खुलकर बात नहीं की है। अब सोशल मीडिया पर बिग बी का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह प्यार के कर्ज को लेकर बात करते दिख रहे हैं। यहां इस ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।

प्यार का कर्ज कभी नहीं चुका सकता

अमिताभ बच्चन ने अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मिलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा, 'यह प्यार एक बहुत बड़ा कर्ज रहेगा जिसे मैं कभी नहीं चुका सकता..।' इन फोटोज पर कमेंट करते हुए फैंस अमिताभ बच्चन से उनकी पत्नी जया बच्चन की संसद वाली कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी बात कर रहे हैं। वहीं अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते पर बात करने की मांग कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article