Raghav Chadha ने पोंछे Parineeti Chopra के आंसू, कहा- ब्रेकफास्ट करते ही हो गया था प्यार

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 23, 2023, 10:41 AM IST

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा संग सगाई कर ली है, अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में परिणीति काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं।

Parineeti Chopra and Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha) संग सगई कर ली है। दोनों ने हाल ही में इंगेजमेंट कर ली है जिसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है, राघव और परिणीति की सगाई में बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर कई बड़े नेता भी शादी हुए थे। दिल्ली में राघव संग सगाई करने के बाद एक्ट्रेस मुंबई वापस लौट आई हैं। अब परिणीति ने अपनी सगाई की कुछ और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके साथ ही उन्होंने एक प्यार सा कैप्शन भी लिखा है। परिणीति ने खुलासा किया है कि राघव संग उनके प्यार की शुरुआत कैसे हुई थी। सगाई की कुछ फोटोज में परिणीति काफी इमोशनल नजर आ रही हैं, वहीं राघव चड्ढा उनके आंसू पोंछते नजर आ रहे हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed