पैपराजी ने Parineeti Chopra से की 'लड़कीवाले' बनने की मांग, शर्माते हुए बोलीं- 'तुम लोग पागल हो गए हो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 25, 2023, 12:23 PM IST

Parineeti Chopra and raghav chadha marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों आप नेता राघव चड्डा संग रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है। अब शादी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने रिएक्ट किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है।
  • पैपराजी ने परिणीति की शादी में लड़की वाले बनने की मांग की है।
  • राघव चड्डा का नाम सुनकर परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर दिखी मुस्कान।

Parineeti Chopra and raghav chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) का इश्क अब दुनिया के सामने आ गया है। इन दिनों दोनों अपने रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा जब से एक साथ स्पॉट हुए हैं, तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं। जिसके बाद ऐसी खबर भी सामने आई थी कि दोनों ने चोरी-छिपे सगाई भी कर ली है और अब जल्द ही शादी करने वाले हैं। अभी तक ना तो राघव चड्डा और ना ही परिणीति चोपड़ा ने अपने रिश्ते के बारे में कुछ भी खुलकर बोला है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी साल अक्टूबर के महीने में राघव और परिणीति सात फेरे लेने वाले हैं।

parineeti chopra on wedding rumors

parineeti chopra on wedding rumors

इस बीच हाल ही में परिणीति चोपड़ा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है जहां एक्ट्रेस से राघव चड्डा संग उनकी शादी की खबरों पर सवाल पूछे गए हैं। इन सवालों पर परिणीति चोपड़ा ने बड़ा बेहतरीन जवाब दिया है।

End of Feed