Parineeti-Raghav Wedding: राघव की हुईं परिणीति, शादी की पहली तस्वीर का फैंस कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 24, 2023, 10:37 PM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी के बंधन में बंध गए है। कपल ने उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लिए। कपल की ग्रैंड वेडिंग में फिल्म स्टार्स से लेकर राजनेता तक शामिल हुए थे। फैंस परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी में बंधन में बंध गए हैं। कपल की ग्रैड वेडिंग में फिल्मी स्टार्स से लेकर राजनेता तक शामिल हुए थे। पूरा परिवार जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। फैंस परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल ने अपनी शादी में व्हाइट वेडिंग थीम रखी थी। शादी में कपल ट्विनिंग आउफिट में नजर आया। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणीति ने शादी के लिए ऑफ व्हाइट लहंगा चुना है। राघव चड्ढा भी व्हाइट कलर के शेरवानी में काफी हैडसम लग रहे हैं। फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं।

End of Feed